
कटनी।।पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन निर्देशन एवं डॉ संतोष डेहरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक जिला कटनी के मार्गदर्शन में थाना माधवनगर निरी. अनूप सिहं नेतृत्व में लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत सघन चेकिंग एवम् अवैध मादक पदार्थों क्रय विक्रय करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने में सफ़लता मिली है ।
दिनांक 14/04/24 को थाना प्रभारी मय पुलिस दल बल के साथ थाना क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग हेतु अलग अलग क्षेत्र में टीम रवाना की गई भ्रमण एवं चेकिंग के दौरान सूचना पर माधवनगर रेल्वे स्टेशन के पास एक व्यक्ति सफेद रंग की बोरी में मादक पदार्थ गांजा बेचने की फिराक में संदिग्ध हालत में खड़ा है मिली सूचना तस्दीक हेतु थाना माधव नगर पुलिस के मौके पर पहुंचते ही संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा एवम मौके पर उपस्थित राहगीर साक्षियों के समक्ष उसके कब्जे में लिये सफेद रंग की बोरी को चेक किया उस बोरी के अन्दर अवैध मादक पदार्थ गांजा रखे मिला नाम पूछने पर अपना नाम नंदकिशोर पिता मदनलाल यादव उम्र 45 वर्ष नि. अमीरगंज थाना माधवनगर का होना बताया। जिसके कब्जे से 3 किलो 100 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 31,000 रुपये जप्त कर आरोपी को अपराध धारा 8/20 एन डी पी एस एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायालय पेश में किया गया जो आरोपी को न्यायालय द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
कार्यवाही में प्रमुख भूमिका रही
-थाना प्रभारी माधवनगर अनूप सिंह, सउनि राजेश बागरी, आर.गौरव गिरि आर. रणविजय यादव, वाहन चालक, ओम शिव तिवारी की सराहनीय भूमिका रही






