सलैया चौकी पुलिस एवम रेल्वे प्वाइंश मैन कि सजगता से वृद्ध महिला की बचाई जान

कटनी।।पश्चिम मध्य रेल जबलपुर के रेलवे स्टेशन सलैया में रेल्वे प्वाइंश मैन की सजगता एवम सलैया चौकी प्रभारी की तत्परता से आज एक वृद्ध मां की जान बच गई गोरतलब है की शुक्रवार प्रातः एक महिला बुजुर्ग पति स्व. ज्ञानी धारियाँ 65 साल अपने घर पर मामुली विवाद के चलते ग्राम बसेंहडी थाना बाकल की सलैया रेल्वे स्टेशन पहुंची जहा रेल्वे ईंजन के सामने अपनी जीवन लीला समाप्त करने के उद्देश से पहुंची थी इस दौरान वहा ड्यूटी पर मोजूद रेल्वे प्वाइंश मैन विनोद चौधरी ने उक्त वृद्ध की मंशा को जाना और चौकी प्रभारी सलैया को इस मामले की जानकारी दी।

 

सूचना मिलते ही तत्काल चौकी प्रभारी सलैया और उनका स्टाफ आर अनिल यादव एवम चालक राजकिशोर पटेल सलैया रेलवे स्टेशन पहुंचे ओर बुजुर्ग महिला को समझा बुझाकर चौकी सलैया थाना रीठी लाया गया। इस दौरान चौकी प्रभारी ए एस आई विजेंद्र तिवारी द्वारा मानवता को पेश करते हुए पहले बेटे जैसा फर्ज निभाते हुए भूखी बुजुर्ग मां को चौकी प्रभारी ने अपने हाथों से नास्ता कराया और बडे ही लाडले अंदाज़ मे मौत को गले लगाने वाली वृद्ध महिला को सरल आंदाज से प्रभावित कर वृद्ध महिला की मनोदशा को बदला उसके बाद बसेंहडी थाना बाकल से उनके परिजनों को बुलाकर वृद्ध बुजुर्ग महिला को उनके सुपुर्द किया गया।

पुलिस एवम रेल प्वाइंश मैन की इस सरहनीय कार्य की क्षेत्र में हो रही प्रशंसा

वृद्ध महिला की जान रेल प्वाइंश मैन एवम पुलिस की सुझबुझ से बच गई पुलिस के इस मानवता के कार्य कि हर तरफ प्रशंसा की जा रही है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING