
कटनी। जिला अस्पताल में पुराने 108 वाहन मे लगी अचानक आग बड़ी मसकत के बाद मौके पर पहुंची चार फायर विकेट से आग पर काबू पाया गया दरासल जिला अस्पताल क़े ठीक मरचुरी ग्रह क़े सामने खड़े अस्पताल के अनुपयोगी पुराने दो वाहन मे अचानक से आग लग गयी जिससे पूरे अस्पताल परिसर में इस बात को लेकर हड़कंप की स्थिति बन गई आग किन कारणों से लगी यह फिलहाल अज्ञात बना हुआ है
अमूमन देखा जाए तो हाल ही में जिला अस्पताल के परिसर में आगजनी की लगातार शिकायत के बाद भी स्वास्थ्य महकमा कुंभ करणीय निद्रा में नजर आ रहा है आग की खबर लगते ही मौके पर अस्पताल प्रबंधन क़े जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी पहुंचे और दमकल दस्ता को सुचना दी जिसके बाद आग पर काबू पाया गया।
फिलहाल आग लगने क़े कारण का पता लगाया जा रहा है। बड़ी बात यह की जिला अस्पताल में खड़े अनुपयोगी वाहनों में जो वर्षों से खड़े हुए है उन वाहनों के अंदर जो जरूरी सामान होते है वे मौजूद नहीं है वे नदारत है जैसे स्टेचर पंखे एवं एंबुलेंस में मौजूद अन्य उपकरण वही विगत एक सप्ताह पहले इन वाहनों की नीलामी हेतु एसडीएम कटनी द्वारा कहा गया था की अनुपयोगी वाहनों की नीलामी निविदा जल्द निकली जायेगी इस बात को एक सप्ताह बीतने के बाद इन खड़े हुए वाहनों में आगजनी होना एक सवाल बना हुआ है।
अगर बात करे वर्षों से खड़े हुए वाहनों की तो साट सर्किट की कोई संभावना ही नहीं है क्योंकि इनकी बैटरी खराब पड़ी हुई है। अब सवाल यह बना हुआ है कि यह आग लगी केसे या लगाई गई है। इस बात की जांच निष्पक्ष होना बहुत जरूरी है।








