अपराधियो पर माधवनगर पुलिस ने कसा शिकंजा आईपीएल खिला रहे सटोरियों को माधव नगर पुलिस ने दबोचा

कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन  के नर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया एवम नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी माधवनगर अनूप सिहं के नेतृत्व में गठित टीम के साथ थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्पात मचाने वाले एवं अवैध गतिविधियो मे लिप्त आरोपियो के विरूध्द विभन्न स्थानो मे पेट्रोलिगं कर पुलिस ने कार्यवाही की है।

दरासल चुनावी आदर्श आचार संहिता के चलते अपराध मे नियंत्रण करने के हेतु थाना माधवनगर पुलिस व्दारा आबकारी एक्ट के दो प्रकरण पंजीबध्द किये गए।

जिसमे कुल 40 लीटर शराब कीमती 16000 रूपये की जप्त की गई है। वही थाना माधव नगर पुलिस द्वारा संघन पेट्रोलिगं के दौरान ट्रेक्टर मय ट्राली के बाव्साईट की चोरी करते पाये जाने पर वाहन चैकिगं में कुत 50000 रूपये की फ्री बीज जप्त किया गया एवम एक सोनालिका टेक्टर जिसमे बाक्साईट जैसा खनिज भरा हुआ कीमत 5,00000 रूपये को जप्त कर कार्यवाही की गई। साथ ही सटोरियो के द्वारा आई. पी.एल मे अवैध रूप से सट्टा खिलाने वालो के विरूध्द कार्यवाही करते हुए थाना माधव नगर पुलिस ने रायल चैलैंजर बैग्लोर व कोलकत्ता नाईट राईडर के मैच मे सट्टा खिलाते पाये जाने पर दो व्यक्तियो के विरूध्द कार्यवाही करते हुए आरोपी अजय थारवानी ऊर्फ पप्पन एवम् मोहित परस्वानी के कब्जे से दो मोबाईल फोन कीमती 1,19,000 रूपये, महिंद्रा थार कार कीमती 1400000 रूपये एवं नगदी 4100 रूपये जप्त किए है। साथी ही थाना क्षेत्र मे शान्ति व्यवस्था भंग करते पाये जाने वाले 05 व्यव्तियो के विरूध्द धारा 151 के तहत कार्यवाही की गई थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु 14 व्यक्तियो के विरूध्द धारा 107,116 (3)  के तहत प्रत्तिबंधात्मक कार्यवाही माधव नगर थाना पुलिस द्वारा की गई।

बहरहाल सघन कोबिंग गश्त के दौरान फरार चल रहे 04 स्थाई एवं 03 गिरफ्तारी वारण्टी तामील किये गये , इसी प्रकार क्षेत्र मे सक्रिय रूप से अपराध मे संलिप्त गुण्डे एवं निगरानी बदमाशो के ठिकानों पर दबिश की गई। मंदिर, मस्जिद,बैंक, एटीएम रेल्वे स्टेशन,बस स्टेण्ड मे लगातार चैकिंग की गई। इसी तारतम्य मंदिर, मस्जिद, बैंक व एटीएम,रेल्वे स्टेशन, बस स्टेण्ड की चैक किए गए। थाना माधवनगर क्षेत्र अंतर्गत आने वाले होटल व ढाबासंचालको को हिदायत देकर पुलिस द्वारा चेतावनी दी गई है।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे प्रमुख भूमिका – अनूप सिंह ठाकुर थाना प्रभारी माधवनगर, दुर्गेश तिवारी चौकी प्रभारी निवार, महेन्द्र जयसवाल चौकी प्रभारी झिंझरी एवम् सम्पूर्ण थाना माधवनगर पुलिस बल।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“विंध्य-बुंदेलखंड को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात! सतना-देवेंद्रनगर और रीवा-चुरहट रेलखंड का उद्घाटन, सीधी को पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ने का अवसर” 1,943 करोड़ से अधिक की लागत से तैयार दोनों रेलखंडों से विकास को मिलेगी रफ्तार | देवेंद्रनगर-चुरहट यात्री ट्रेन को दिखाई रेल मंत्री ने हरी झंडी”