
कटनी – यातायात पुलिस के काम की,की जा रही है प्रशंसा , दरअसल कटाए घाट रोड पर एक एक्सीडेंट में घायल मुकेश सिंह पिता एम.आर. सिंह उम्र 42 वर्षीय निवासी बड़वारा को होली पर्व पर रोड़ पैट्रोलिंग कर रहे यातायात टीआई राहुल पांडे एवं पुलिसकर्मियों ने नागरिकों की मदद से तत्काल जिला अस्पताल पहुंचा कर उनकी जान बचाई।
बतादे की थाना प्रभारी यातायात प्रभारी राहुल पाण्डेय के अनुसार उस व्यक्ति के शरीर में काफी चोटें थीं और वह अचेत हालत में सड़क पर पड़ा हुआ था। घायल को देखकर संभवतः ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है की घायल किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल हुआ हैं। बहरहाल खाकी वर्दी धारियों की इस मानवता के कारण समय रहते घायल को जिला अस्पताल पहुंचा गया। जहां उसका इलाज चल रहा हैं। पुलिस की इस मानवता की वहा मोजूद लोगो द्वारा सराहना की जा रही है। अगर बात करे कटनी पुलिस की तो इस तरह के मानवतापूर्ण कार्य कटनी पुलिस के पहले भी सामने आ चुके है।






