मानव अधिकार सुरक्षा परिषद पत्रकार सम्मान समारोह में पत्रकार हुए सम्मानित 

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के अमला में मीडिया और सोशल मीडिया पत्रकार समिति मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह में मानव अधिकार सुरक्षा परिषद छिंदवाड़ा की टीम शामिल हुई।

इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकारों और गरीब पीड़ितों की आवाज को प्रशासन तक पहुंचाने और मानव अधिकारों के लिए कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष शरद सक्सेना और एवम अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा ने मानव अधिकार सुरक्षा परिषद के पत्र से सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दीपक बरदे जी ने की। इस कार्यक्रम में सभी मीडिया और पत्रकार बंधु, RMSP सदस्य अनिल बंदेवार, कृष्ण कुमार भलावी,,हरिओम सक्सेना, रामगोपाल उइके, और जयराम कहार शामिल हुए।

यह एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम था जो पत्रकारों के योगदान को स्वीकार करता है और उन्हें प्रोत्साहित करता है। मानव अधिकार सुरक्षा परिषद पत्रकारों के साथ मिलकर काम करने और मानव अधिकारों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING