
जिला अधिवक्ता संघ के निर्वाचित अध्यक्ष पं.अमित शुक्ला
कटनी। जिला बार अधिवक्ता संघ कटनी का शपथ ग्रहण समारोह गतदिवस संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान न्यायाधीश रविंद्र सिंह राठौर एवं वरिष्ठ अधिवक्ता डी.आर. रजक की गरिमामई अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दरमियानी मुड़वारा भाजपा विधायक संदीप जयसवाल की भी उपस्थिति रही। कटनी न्यायालय के न्यायाधीश श्री शर्मा, आशुतोष मिश्रा, डीके सिंह,आर के यादव, इरशाद अहमद, सीजेएम विकास सिंह एवं अन्य माननीय न्यायाधीश उपस्थित रहे। साथ ही अतिरिक्त माननीय न्यायाधीश की भी उपस्थित रही।
बहरहाल दूसरी बार जिला बार संघ अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष निर्वाचित हुए अमित शुक्ला ने शपथ ग्रहण किया। इसके अलावा उपाध्यक्ष संतोष परोहा, सचिव राजकुमार तिवारी, सह सचिव मीत धवल, कोषाध्यक्ष निर्मल दुबे, पुस्तकालय प्रभारी संदीप नायक,सभी ने शपथ ग्रहण की।
अधिवक्ताओं की मौजूदगी रही
कार्यकारिणी सदस्य अजय जायसवाल, दुष्यंत गुप्ता, मीना सिंह बघेल, सुदेश सिंह, सुरेंद्र शुक्ला, नानक देवानी, मांडवी पांडे एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश दीक्षित, राजीव अग्निहोत्री, आलोक जैन,मैहर जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष दिलीप त्रिपाठी, उच्च न्यायालय जबलपुर के अधिवक्ता नवीन शुक्ला, सत्येंद्र ज्योतिषी, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव एवम जिले के पत्रकार बंधु जिला अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ता गण की मौजूदगी में समारोह का समापन हुआ।
शपथ ग्रहण समारोह के पश्चात प्रीतिभोज का आयोजन किया गया। शहर के वरिष्ठ जानो ने इस गरिमामई कार्यक्रम की सरहना की।






