कलेक्टर ने परिवहन कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश,धान उपार्जन कार्य की कलेक्टर ने की समीक्षा

कटनी। कलेक्टर अवि प्रसाद ने रविवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में धान उपार्जन कार्य की समीक्षा के दौरान खराब मौसम की वजह से हो रही असमय बारिश को देखते हुए अधिकारियों को परिवहन कार्य में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिए। श्री प्रसाद ने धान उपार्जन केंद्रों में बारदानों की उपलब्धता और परिवहन कार्य में गति लाने के नजरिए से मध्य प्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने के लिए अपर कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर को निर्देशित किया।इस दौरान जिला पंचायत सीईओ शिशिर गेमावत भी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने पहले ही असमय हो रही बारिश के मद्देनजर धान की सुरक्षा हेतु खरीदी केंद्रों में तिरपाल आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की हिदायत दी थी। बैठक में अपर कलेक्टर साधना परस्ते, डिप्टी कलेक्टर प्रमोद कुमार चतुर्वेदी और ट्रांसपोर्टर्स सहित कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी मौजूद रहे।

252 करोड़ का हुआ भुगतान

बैठक में बताया गया कि अब तक 35 हजार 450 किसानों से 3 लाख 21 हजार 932 मेट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। साथ ही उपार्जित धान का किसानों को अब तक 252 करोड़ रुपए का भुगतान भी किया जा चुका है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“विंध्य-बुंदेलखंड को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात! सतना-देवेंद्रनगर और रीवा-चुरहट रेलखंड का उद्घाटन, सीधी को पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ने का अवसर” 1,943 करोड़ से अधिक की लागत से तैयार दोनों रेलखंडों से विकास को मिलेगी रफ्तार | देवेंद्रनगर-चुरहट यात्री ट्रेन को दिखाई रेल मंत्री ने हरी झंडी”