नवीन शिक्षा पद्धति के लिए JEE, NEET, Board Exam की तैयारी हेतु हस्त लिखित भौतिकी, रसायन व गणित की पुस्तके की तैयार, सेक्रेड हार्ट इंग्लिस मीडियम हायर सेकण्डरी स्कूल के छात्र पुस्तकों का अवलोकन कराने पहुंचे एसपी कार्यालय

कटनी।सेक्रेड हार्ट इंग्लिस मीडियम हायर सेकण्डरी स्कूल, कटनी के कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने नवीन शिक्षा पद्धिति के अर्न्तगत JEE, NEET, Board Exam की तैयारी हेतु हस्त लिखित भौतिकी, रसायन व गणित की पुस्तके तैयार की है ।

पुस्तको के अवलोकन व शुभकामना संदेश के लिए सेक्रेड हार्ट इंग्लिस मीडियम हायर सेकण्डरी स्कूल, कटनी के शिक्षको एवं विद्यार्थियों द्वारा सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी अभिजीत रंजन से भेंट की।

 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन  ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि आपका भविष्य इस बात पर निर्भर करता है कि आप आज क्या करते हैं, इससे नहीं कि आप कल क्या करते हैं।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING