
कटनी के कुठला थाना क्षेत्र मझगवा में नवीन रेलवे ओवर ब्रिज के पहले निर्माणधीन नहर के ब्रिज में डायवर्सन सांकेतिक बोर्ड ना होने के चलते देररात एक फोरव्हील कार HR 12 AC 5718 नहर में जा गिरी जिसमे में तीन लोग सवार थे मिली जानकारी के मुताबिक कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई तो वहीं दो लोग घायल हो गए जिन्हे देररात को जिला अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती किया गया आपको बता दें कि यह सभी उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर जिला भदोही निवासी बताए जा रहे हैं हालांकि हादसा मौके पर सांकेतिक बोर्ड नही होने की वजय बताया जा रहा है। इस हादसे में अमरेश विंध निवासी मिल्कीपुर ग्राम जिला उत्तर प्रदेश की मौत हो गई तो वहीं घायलों में मन्नूलाल पिता धनुलाल यादव 30 साल एवं लाल कुमार वैश्य पिता श्री दास वैश्य 21 साल निवासी उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे हैं। देखा जाए तो नहर में जो ब्रिज का कार्य वर्षों से चल रहा है वह आज तक पूरा नहीं किया गया जिसकी वजह से शहर की जनता भी ब्रिज के कार्य के चलते परेशान होते हुए नजर आ रही है इसके पूर्व भी प्रिंट मीडिया सोशल मीडिया में ब्रिज के कार्य को लेकर खबरें प्रकाशित हो चुकी हैं।
उसके बावजूद उक्त कांट्रेक्टर ने सुरक्षात्मक दृष्टि से किसी भी प्रकार के सांकेतिक बोर्ड उस डारेक्सन में नहीं लगाए गए जिस डायरेक्शन में यह हादसा हुआ है आप देख सकते हैं तस्वीरों में की निर्माणधीन कार्य की लापरवाही की वजह से आज एक व्यक्ति की जान चली गई अब इसकी भरपाई की पूर्ति कौन करेगा यह सवाल बना हुआ है जिला प्रशासन को इस और ध्यान आकर्षण करने की आवश्यकता है जिससे अकारण लोग शहर में चल रहे निर्माणधीन कार्य की वजह से काल के गाल में ना समाए यहां तक की हादसा होने के बाद उक्त निर्माणधीन ब्रिज में हादसा होने के बाद अब मुरूम डाली जा रही है अगर पहले से यह कार्य किया जाता तो शायद यह हादसा ना होता। इस हादसे का जिम्मेदार कौन है इसको लेकर गंभीर होने की जरूरत है।






