मतदाता जागरूकता अभियान कैमोर के रामलीला मैदान में शुरू हुई मेगा कार रैली नोडल अधिकारी स्वीप शिशिर गेमावत ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कटनी (11 नवंबर ) – कैमोर पर्वत श्रृंखला की सुरम्य तलहटी में बसे जिले के औद्योगिक क्षेत्र  कैमोर में इस बार विधानसभा निर्वाचन में मत प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को यहां के ऐतिहासिक रामलीला मैदान से कलेक्टर अवि प्रसाद और पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के नेतृत्व में मेगा कार रैली शुरू हुई।

हम कटनी हैं वोट करेंगे की थीम के साथ यहां सौ से अधिक वाहनों के काफिले वाली इस मेगा रैली को जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी शिशिर गेमावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पिछले विधानसभा चुनाव में हुए कम मतदान प्रतिशत को पीछे छोड़ कर कैमोर वासी इस विधानसभा निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान करने के जोश और जज्बे से उत्साह पूर्वक मेगा वाहन रैली में शामिल हुए हैं।

इस वाहन रैली में कलेक्टर अवि प्रसाद एवं  अभिजीत कुमार रंजन नोडल अधिकारी शिशिर गेमावत खुले जीप वाहन में मौजूद रहे।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING