रेलवे प्लेटफार्म से 18 लीटर शराब के साथ रंगनाथ थाना निवासी को जीआरपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

कटनी रेल ईकाई जबलपुर के क्षेत्रातर्गत प्लेट फार्म व चलित ट्रेनो, आउटरों मे यात्रियों के साथ हो रही घटनाओं की रोकथाम एव पातासाजी हेतु सुश्री शिमाला प्रसाद पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर इसरार मंसूरी एवं  लोकेश मार्को उप पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर के व्दारा दिये गए  निर्देश पर कटनी सारिका पांडेय के मार्गदर्शन मे एक टीम गठित की गई जिसका नेतृत्व थाना प्रभारी अरुणा वाहने के द्वारा किया जा रहा इस दौरान दिनांक 23.10.23 को मुखविर की सूचना की तस्दीक के दौरान प्लेटफार्म पर एक व्यक्ति उम्र लगभग 45-50 साल का जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया बरहाल उक्त  व्यक्ति को घेराबंदी कर पकडा गया जिसके पास सफेद बोरी मिली जिससे पूछताछ की गयी नाम पूछने पर अपना नाम रामलखन निषाद वासी राम किशन परम हंस वार्ड मंगल नगर थाना रंगनाथ जिला कटनी का बताया  जिसके द्वारा संतोष जनक उत्तर न देने पर सफेद बोरी जिसके अंदर दो कार्टून में देशी मदिरा शराब के 100 पाव कुल 18 लीटर कीमती 7000/ रुपए की मिली आरोपी के विरुद्ध अप.क्र.1047/23 धारा 34आबकारी एक्ट का कायम किया ।

इस पूरी कार्यवाही में निरीक्षक अरुणा वाहने, उनि आर0एस0 ठक्कर, आर. शैलेश, आर. प्र को महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING