चलित रेल में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर आरोपी को रेल पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपियों से 35000 की लूट की सोने की चैन बरामद

 

 

कटनी।। प्लेटफार्म व चलित ट्रेनो,में स्टेशन के आउटरों में यात्रियों के साथ हो रही लगातार चोरी व लूट की घटनाओ की रोकथाम एव पातासाजी हेतु पुलिस अधीक्षक रेल सुश्री शिमाला प्रसाद जबलपुर एव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी, उप पुलिस अधीक्षक रेल लोकेश मार्को जबलपुर के व्दारा दिये गये निर्देशोंअनुशार उप पुलिस अधीक्षक रेल कटनी सारिका पाण्डेय के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना प्रभारी निरी,श्रीमती अरूणा वाहने जीआरपी कटनी के नेतृत्व में दो अक्तूबर गांधी जयंती पर थाना जीआरपी एवं आरपीएफ कटनी की संयुक्त टीम द्वारा कटनी रेलवे स्टेशन पर सघन जांच के दौरान कटनी प्लेटफार्म चैक किया जा रहा था चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ करने पर संदीप निषाद पिता मुल्लू निषाद उम्र 20 वर्ष निवासी इन्द्रा नगर वार्ड नं.1 थाना कुठला जिला कटनी बताया शंका के आधार पर थाना लाकर सक्ति से पूँछताछ पर दिनांक 03/09/23 को रेल्वे स्टेशन भदनपुर से धीरे धीरे चल रही ट्रेन प्रयागराज इटारसी पैसेन्जर से प्रयागराज से कटनी की यात्रा कर रही महिला यात्री श्रीमती शालिनी केशरवाली पति सोहन केशरवानी उम्र 48 वर्ष निवासी ईश्वरीपुरा वार्ड जामा मस्जिद गली में रहनेवाली महिला के गले से सोने की चेन लाकेट सहित छीनकर चलती ट्रेन से कूदकर भाग जाना बताया जो चेन अपने दोस्त राजा उर्फ इम्तियाज अली पिता अमजद अली वारडोली कालेज के पास रहने वाले को बेंचना भी बताया आरोपीयो के कब्जे से सोने का लाकेट कीमती 7085 रु. एवं सोने की चेन कीमती 27915/- रुपये कुल कीमती 35000/- रूपये का लाकेट जप्त कर अप.क्र.818/23
धारा 392,411 भादवि धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उक्त आरोपीयो को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

इस सराहनीय कार्य को करने पर पुलिस अधीक्षक रेल सुश्री शिमला प्रसाद ने सभी को पुरुष्कृत करने की घोषणा की है।
टीम: निरीक्षक अरुणा वाहने, उप.निरी. आर. एस. ठक्कर, उप निरी. पी.के. सिंह, उप निरीक्षक के.पी. शर्मा,
प्र. आर.207 मनोज मिश्रा, आर. 453 अवधेश मिश्रा, आर.276 वलिस्टर यादव, आर. 188 शैलेश, आर.254 सुनील
कुमार एवं अन्य स्टाफ जीआरपी थाना कटनी एवं आरपीएफ प्र.आर. शिवराम शर्मा व आर. मनीष प्यासी एवं आर.राजेश की अहम भूमिका रही।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING