ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्री का लैपटॉप और कीमती सामान चुराने वाले आरोपी को जीआरपी पुलिस ने किया गिरफ्तार वायरल वीडियो के फुटेज से पकड़े गए दो चोर आरोपी

 

कटनी।। विगत दिनों देर रात संतराकाछी एक्सप्रेस के एस 2 कोच में सफर के दौरान रेलयात्री यात्री का लैपटॉप और अन्य कीमती सामान चुरा कर तीन बदमाश चोर रफू चक्कर हो गए थे। इस दौरान यात्री का सामान लेकर भागते हुए चोरों का वीडियो कुछ रेल यात्री ने वीडियो बना लिया बनाए गए वायरल वीडियो के आधार पर रेल जीआरपी पुलिस ने चोरी में शामिल दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है साथ ही इनमे से एक घटना में मौजूद चोरी का आरोपी फरार बताया जा रहा है जीआरपी थाना प्रभारी अरुणा वाहने ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मनगवा जिला रीवा निवासी 38 वर्षीय डॉ शिव मोहन पिता हरिहर सराफ ट्रेन क्रमांक 22169 संतराकांछी एक्सप्रेस के कोच नंबर S2 में यात्रा कर रहे थे इस दौरान जब ट्रेन मुड़वारा में पहुंची उनकी सीट पर रखा लैपटॉप का बैग किसी अज्ञात चोरों ने चुरा लिया। चोर द्वारा दूसरा बैग भी चुराने का प्रयास किया जा रहा था तब यात्री ने चोरों को पकड़ लिया लेकिन चोर S2 के यात्री को धमकाते हुए वहां से भाग गए। भागते हुए चोरों का वीडियो यात्री ने इस दौरान बना लिया। घटना की शिकायत ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्री ने जीआरपी में जाकर शिकायत दर्ज कराई जानकारी मिलते ही रेल पुलिस अधीक्षक सुश्री शिमाला प्रसाद के निर्देश पर थाना प्रभारी जीआरपी श्रीमती अरुणा वाहने के द्वारा टीम गठित कर चोरों की सरगर्मी से तलाश की गई इस दौरान मुखबिर की सूचना पर जीआरपी पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा जिनके पास से 86 हजार रुपए का मसरुका बरामद किया आरोपियों के ऊपर चोरी की धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“सरकारी मेडिकल कॉलेज की मांग तेज, प्रदर्शनकारियों ने फूंके जनप्रतिनिधियों के पुतले, उद्योगपति प्रेम बत्रा ने 20 एकड़ जमीन सरकारी मेडिकल कॉलेज को देने की बात”प्रदर्शन कारियो पर वाटर कैनन का इस्तेमाल

SANSKRITIIAS , IAS COACHING