सर्पदंश से बालक की मौत पर 4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

कटनी।।सर्पदंश से हुई एक बालक की मौत के प्रकरण में कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद के निर्देश पर मृतक के परिजनों को 4 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई 27 जून की सुबह ग्राम सुड्डी तहसील बड़वारा में अपने नानी के घर एक विवाह समारोह में शामिल होने अपनी मां संगीता पति सोनू विश्वकर्मा के साथ आए एक बालक शिवांशु पिता सोनू विश्वकर्मा निवासी ग्राम बिचुआ तहसील कटनी के घर में खेलने के दौरान सर्प दंश से मौत हो गई थी। उक्त प्रकरण कलेक्टर अविप्रसाद के संज्ञान में आने के बाद मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता स्वीकृत करने तहसीलदार बडवारा को निर्देशित गया था। कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर तहसीलदार द्वारा विधिवत न्यायालय के राजस्व प्रकरण प्रतिवेदन को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कटनी को प्रेषित किया गया। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कटनी के आदेश पर विपत्तिग्रस्त परिवार को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING