
कटनी। दीपों के इस महा पर्व दीपावली की खुशियों के बीच नगर निगम के महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक एवं निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने समस्त नगरवासियों को धनतेरस एवं दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने मां लक्ष्मी से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की अपने शुभकामना संदेश में जनप्रतिनिधियों एवं निगमायुक्त ने कहा कि दीपावली केवल रोशनी और खुशियों का त्योहार नहीं, बल्कि स्वच्छता, सकारात्मकता, प्रेम और सामाजिक सद्भाव का भी प्रतीक है। उन्होंने नागरिकों से अपने घरों के साथ आसपास के परिवेश को भी स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने की अपील की साथ ही आतिशबाजी के दौरान सुरक्षा सावधानियां बरतने, बच्चों का विशेष ध्यान रखने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए कम प्रदूषण वाले विकल्प अपनाने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि दीपावली के दौरान नगर निगम शहर में सफाई, कचरा संग्रहण और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। नागरिक भी कचरा निर्धारित स्थानों पर डालकर सफाई मित्रों और निगम के स्वास्थ्य अमले का सहयोग करें।
अंत में उन्होंने नगरवासियों से प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता के साथ दीपावली मनाने की अपील करते हुए कहा कि आइए, इस दीपोत्सव पर अपने घरों के साथ पूरे कटनी शहर को भी स्वच्छता और खुशियों के दीपों से रोशन करें।
मां लक्ष्मी की कृपा से प्रत्येक परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली का वास हो।






