
जबलपुर। मध्यप्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन 3 जनवरी 2027 को रीवा से ‘दो ज्योतिर्लिंग के साथ दक्षिण दर्शन यात्रा’ के लिए रवाना होगी।
इस विशेष धार्मिक यात्रा के दौरान मध्यप्रदेश के रीवा, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, इटारसी, बैतूल और नागपुर रेलवे स्टेशनों से यात्री ट्रेन में सवार हो सकेंगे।
11 रातें और 12 दिनों की इस यात्रा में श्रद्धालुओं को दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक एवं दर्शनीय स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। इनमें तिरुपति बालाजी, श्री कालहस्ती, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन सहित अन्य प्रमुख स्थल शामिल हैं।
आईआरसीटीसी की इस पहल से मध्यप्रदेश के श्रद्धालुओं को एक ही यात्रा में दक्षिण भारत के कई प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का अवसर मिलेगा।






