“घायल युवक की मदद को आगे आए कटनी पुलिस के जवान, समय पर अस्पताल पहुंचाकर पेश की मानवता की मिसाल”कार स्कूटी की भिड़ंत”

कटनी में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की मदद कर पुलिस के दो आरक्षकों ने मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की। राष्ट्रीय एकता दिवस की ड्यूटी से लौट रहे आरक्षक राजेंद्र मिश्रा और किशोर कापसे ने स्लीमनाबाद बायपास पर घायल युवक को तत्काल पायलट वाहन से अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, कार और स्कूटी की आमने-सामने की भिड़ंत में 25 वर्षीय रवि कुमार बघेल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे दोनों पुलिस जवानों ने बिना देर किए घायल को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है।

कटनी पुलिस की इस तत्परता ने संदेश दिया कि समय पर की गई मदद किसी की जिंदगी बचाने में अहम साबित हो सकती है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“सरकारी मेडिकल कॉलेज की मांग तेज, प्रदर्शनकारियों ने फूंके जनप्रतिनिधियों के पुतले, उद्योगपति प्रेम बत्रा ने 20 एकड़ जमीन सरकारी मेडिकल कॉलेज को देने की बात”प्रदर्शन कारियो पर वाटर कैनन का इस्तेमाल

SANSKRITIIAS , IAS COACHING