
कटनी। शहर के प्रमुख व्यापारिक एवं सांस्कृतिक केंद्र घंटाघर क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात मिली है। शनिवार, 17 अक्टूबर को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक और क्षेत्रीय वरिष्ठ पार्षद एडवोकेट मिथिलेश जैन सहित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में नवनिर्मित सुलभ कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण किया गया। साथ ही घंटाघर रामलीला कमेटी के रंगमंच निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी संपन्न हुआ।
लगभग 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित सुलभ कॉम्प्लेक्स से व्यापारिक क्षेत्र में आने वाले नागरिकों को शौचालय एवं मूत्रालय की सुविधा मिलेगी। वहीं, 63 लाख 64 हजार रुपये की लागत से प्रस्तावित रामलीला रंगमंच का निर्माण पूरा होने पर शहर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को नया आधार मिलेगा।
व्यापारिक क्षेत्र में नागरिकों को मिलेगी राहत
घंटाघर क्षेत्र कटनी के प्रमुख व्यापारिक केंद्रों में शामिल है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में व्यापारी, ग्राहक, महिलाएं और आम नागरिक पहुंचते हैं। कपड़ा बाजार, सराफा बाजार, गोल बाजार और हनुमानगंज सहित आसपास के क्षेत्रों में खरीदारी एवं अन्य कार्यों के लिए आने वाले लोगों को लंबे समय से सार्वजनिक शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाओं की जरूरत महसूस की जा रही थी।
इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए लगभग 25 लाख रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से युक्त सुलभ कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया गया है। इसके लोकार्पण से बाजार क्षेत्र में आने वाले लोगों को दैनिक आवश्यकताओं के लिए सुविधा मिलेगी। साथ ही व्यापारियों, महिलाओं और अन्य नागरिकों को भी इसका लाभ प्राप्त होगा।
50 वर्षों से अधिक पुरानी रामलीला को मिलेगा स्थायी मंच
घंटाघर क्षेत्र में रामलीला का आयोजन पिछले 50 वर्षों से अधिक समय से किया जा रहा है। यह आयोजन शहर की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। हालांकि, स्थायी रंगमंच के अभाव में रामलीला के मंचन के दौरान कलाकारों और आयोजकों को विभिन्न व्यवस्थागत परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब 63 लाख 64 हजार रुपये की लागत से रामलीला रंगमंच निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया है। इससे लंबे समय से महसूस की जा रही स्थायी मंच की आवश्यकता को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। रंगमंच का निर्माण पूरा होने के बाद रामलीला के आयोजन के लिए बेहतर व्यवस्थाएं विकसित हो सकेंगी। कलाकारों को मंच उपलब्ध होगा और आयोजन को अधिक व्यवस्थित रूप दिया जा सकेगा। इससे आने वाली पीढ़ियों तक शहर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संजोने में भी मदद मिलेगी।
शहर के आठ स्थानों पर बनेंगे आधुनिक सुलभ शौचालय: महापौर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि नगर विकास का उद्देश्य केवल आधारभूत संरचनाओं का निर्माण करना नहीं, बल्कि नागरिकों की दैनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने बताया कि शहर में आठ स्थानों पर आधुनिक सुलभ शौचालयों की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इन कार्यों पर लगभग सवा करोड़ रुपये खर्च किए जाने की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इनका लोकार्पण भी जल्द किया जाएगा।
महापौर ने कहा कि घंटाघर जैसे प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र में सुलभ कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। वहीं, रामलीला रंगमंच का निर्माण शहर की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को संरक्षित करने का प्रयास है।
उन्होंने कहा कि नगर निगम नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है।
विकास कार्यों से नागरिकों को मिलेगी बेहतर सुविधा: निगमाध्यक्ष
नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने कहा कि घंटाघर क्षेत्र में किए जा रहे दोनों विकास कार्यों का अपना विशेष महत्व है। सुलभ कॉम्प्लेक्स से प्रमुख बाजारों में आने वाले नागरिकों को आवश्यक सुविधा मिलेगी, जबकि रामलीला रंगमंच के निर्माण से वर्षों पुरानी आवश्यकता पूरी होने की दिशा में पहल की गई है। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्य शहर की सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ नागरिकों की अपेक्षाओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जनप्रतिनिधियों, व्यापारिक संगठनों और नागरिकों के समन्वय एवं सहयोग से शहर के विकास को गति दी जा सकती है।
क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि: पार्षद मिथिलेश जैन
वार्ड के वरिष्ठ पार्षद एडवोकेट मिथिलेश जैन ने दोनों कार्यों को क्षेत्र की आवश्यकताओं से जुड़ी महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।उन्होंने कहा कि घंटाघर क्षेत्र में सुलभ कॉम्प्लेक्स की सुविधा मिलने से व्यापारिक गतिविधियों के लिए आने वाले नागरिकों को राहत मिलेगी। वहीं, रामलीला रंगमंच का निर्माण दशकों से चली आ रही सांस्कृतिक परंपरा को बेहतर व्यवस्थाओं के साथ आगे बढ़ाने में सहायक होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों विकास कार्य क्षेत्र के नागरिकों, व्यापारियों और रामलीला कमेटी के लिए उपयोगी साबित होंगे।
उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों विकास कार्य क्षेत्र के नागरिकों, व्यापारियों और रामलीला कमेटी के लिए उपयोगी साबित होंगे।
जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में मेयर इन काउंसिल के सदस्य डॉ. रमेश सोनी, सुभाष साहू, जयनारायण निषाद, एडवोकेट सुरेंद्र गुप्ता, पार्षद श्रीमती शकुंतला सोनी, श्रीमती रेखा तिवारी सहित विभिन्न दलों के पार्षद उपस्थित रइसके अलावा घंटाघर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राजाराम यादवगोविंद सचदेवा, सराफा बाजार व्यापारी संघ के प्रतिनिधि आशीष सोनी, झंडा बाजार किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष अतुल सचदेवा, राजेंद्र तिवारी, रमेश सोनी, पूर्व पार्षद अरुण कन्नौजिया एवं श्रीमती लता कनौजिया, एडवोकेट केके शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, रामकृष्ण गट्टानी,बाला गट्टानी, सतीश बजाज, संदीप गुड्डू यादव, सत्यम चौहान और श्री ओंकार बहरे सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।







