
कटनी में नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। शहर में विगत दिनों पूर्व हुई मारपीट की घटनाओं एवं चाकू बाजी की घटनाओं के बाद कटनी पुलिश एलर्ट मुड़ पर है वही श्रद्धालुओं की सुरक्षा, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी और शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों ने मैदान संभाल लिया है। पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने शहर के दुर्गा पंडालों और संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
नवरात्रि पर्व के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कटनी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने शहर में स्थापित दुर्गा पंडालों कोतवाली क्षेत्र की चौपाटी एवं संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना निरीक्षकों और थाना प्रभारियों को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर बनाए रखने और संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए।
त्योहार के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था बाधित न हो और आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए यातायात प्रभारी अनूप सिंह को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, डीएसपी रत्नेश मिश्रा, यातायात प्रभारी अनूप सिंह सहित कोतवाली, यातायात एवं कोतवाली पुलिस बल मौजूद रहा।







