“सत्यनारायण मंदिर जन्माष्टमी आयोजन को लेकर अधिवक्ता यश खरे की मांग, ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने सभी विभागों को सौंपा पत्र”  

newsvoiceofindia/

कटनी के कोतवाली थाना क्षेत्र में खिरहनी ओवरब्रिज के पास शास्त्री कॉलोनी मोड़ के आगे सत्यनारायण मंदिर के सामने कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर होने वाले सार्वजनिक कार्यक्रम को लेकर अधिवक्ता यश खरे ने प्रशासन से यातायात व्यवस्था और आमजन की सुविधा सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने एसडीएम, पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी कोतवाली और नगर निगम आयुक्त को पत्र सौंपकर आयोजन के दौरान सड़क पर जाम और आपातकालीन सेवाओं में बाधा की आशंका को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं करने की अपील की है।

दरअसल, कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सत्यनारायण मंदिर के सामने बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के एकत्रित होने की संभावना है। आयोजन के दौरान मुख्य सड़क पर दुकानें, ठेले, झूले और अन्य अस्थायी व्यवस्थाएं लगने से यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। अधिवक्ता यश खरे ने संबंधित अधिकारियों को दिए पत्र में कहा है कि सड़क पर जाम की स्थिति बनने से आम नागरिकों के साथ-साथ एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस जैसे आपातकालीन वाहनों के आवागमन में भी परेशानी हो सकती है।

उन्होंने मांग की है कि मुख्य सड़क को बाधित कर मेला आयोजित करने की अनुमति नहीं दी जाए। यदि आयोजन की अनुमति पहले से दी जा चुकी है, तो उसकी शर्तों की समीक्षा कर यातायात और आपातकालीन सेवाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक संशोधन किए जाएं।अधिवक्ता ने आयोजन के लिए वैकल्पिक मैदान या उपयुक्त सार्वजनिक स्थल निर्धारित करने की मांग की है। इसके अलावा सड़क पर अतिक्रमण रोकने, वाहनों के लिए अलग पार्किंग व्यवस्था करने और एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड तथा पुलिस वाहनों की आवाजाही के लिए Emergency Corridor खुला रखने की मांग की गई है। उन्होंने थाना कोतवाली और यातायात पुलिस से आयोजन से पहले मौके का निरीक्षण करने तथा Traffic Management Plan तैयार करने की अपील की है। साथ ही, आवश्यकता के अनुसार वैकल्पिक यातायात मार्ग निर्धारित करने की भी मांग की गई है।वहीं नगर निगम से आयोजन के लिए आवश्यक वैधानिक अनुमति और अनुमति की शर्तों का पालन सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया गया है

अधिवक्ता यश खरे ने स्पष्ट किया कि उनकी मांग किसी धार्मिक आयोजन के विरोध में नहीं है। उनका कहना है कि यह मांग जनहित, सार्वजनिक सुरक्षा, सुगम यातायात और आपातकालीन सेवाओं की निर्बाध उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए की गई है।

अब देखना होगा कि जन्माष्टमी आयोजन को लेकर प्रशासन और संबंधित विभाग यातायात व्यवस्था को लेकर क्या कदम उठाते हैं।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING