
जबलपुर।जबलपुर पहुंचने पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इसी दौरान कटनी मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल ने भी उनसे मुलाकात की
मुलाकात के दौरान विधायक संदीप जायसवाल और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कुछ समय तक चर्चा करते हुए नजर आए। दोनों जनप्रतिनिधियों के बीच हुई इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक और स्थानीय स्तर पर भी चर्चा रही।
रक्षामंत्री के जबलपुर आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
Post Views: 396






