“बालाजी नगर में मौत बनकर झूल रहे बिजली के तार, रहवासियों में दहशत — कांग्रेस नेता दिव्यांशु मिश्रा ने दी आंदोलन की चेतावनी”

कटनी।कटनी नगर निगम के वार्ड क्रमांक 3 स्थित बालाजी नगर में बिजली विभाग और नगर निगम की लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ती नजर आ रही है। यहां हाई वोल्टेज बिजली के तार सड़क पर खतरनाक तरीके से झूल रहे हैं, जिससे क्षेत्र में लगातार हादसों का खतरा बना हुआ है। स्थानीय रहवासियों के अनुसार इन झूलते तारों की चपेट में आकर कई मवेशियों की मौत हो चुकी है।

वहीं बारिश के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, क्योंकि करंट फैलने का खतरा बढ़ जाता है। क्षेत्र के छोटे-छोटे बच्चे भी कई बार बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच चुके हैं। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं किया गया है।

 

 

क्षेत्रवासियों की शिकायत पर कांग्रेस नेता दिव्यांशु मिश्रा ‘अंशु’ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने झूल रहे बिजली तारों को आम जनता की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। इस दौरान उन्होंने विद्युत मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क कर विधिवत बिजली पोल लगाने और विद्युत लाइन को सुरक्षित करने की बात कही दिव्यांशु मिश्रा ने बताया कि मामले की शिकायत नगर निगम और विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से भी की गई है। वहीं विद्युत मंडल के अधिकारियों का कहना है कि विद्युतीकरण से जुड़ी फाइल नगर निगम स्तर पर लंबित है, जिसके कारण कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है।

दिव्यांशु मिश्रा ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि यदि एक सप्ताह के भीतर समस्या के समाधान के लिए ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो जनता को साथ लेकर विद्युत विभाग के खिलाफ प्रभावी प्रदर्शन किया जाएगा।

उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभागों और जिला प्रशासन की होगी। फिलहाल बालाजी नगर के रहवासी रोजाना खतरे के साये में जीवन जीने को मजबूर हैं। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कब तक इस गंभीर समस्या का समाधान करते हैं।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

SANSKRITIIAS , IAS COACHING