“OBC महासभा का हल्ला बोल: जातिगण जनगणना आरक्षण 13 प्रतिशत होल्ड हटाने 20 जुलाई को भोपाल में मुख्यमंत्री निवास घेराव का ऐलान”

कटनी। ओबीसी महासभा कटनी के जिला अध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) समाज से जुड़े विभिन्न जनहितैषी मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि ओबीसी महासभा द्वारा आगामी 20 जुलाई 2026 को राजधानी भोपाल में प्रदेशव्यापी प्रदर्शन एवं मुख्यमंत्री निवास के घेराव का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

पत्रकार वार्ता में बताया गया कि इस आंदोलन में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से ओबीसी महासभा के पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल होंगे। संगठन की प्रमुख मांगों में जातिगत जनगणना कराए जाने, ओबीसी आरक्षण से संबंधित 13 प्रतिशत होल्ड हटाने तथा प्रदेश में बढ़ रही विभिन्न सामाजिक और जनसरोकार से जुड़ी घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई शामिल है।

ओबीसी महासभा का कहना है कि लंबे समय से लंबित इन मांगों के समाधान के लिए सरकार का ध्यान आकर्षित करना आवश्यक हो गया है। इसी उद्देश्य से भोपाल में विशाल प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है, जहां मुख्यमंत्री निवास का घेराव कर शासन तक समाज की आवाज पहुंचाई जाएगी।

संगठन पदाधिकारियों ने प्रदेशभर के ओबीसी समाज से अधिक से अधिक संख्या में आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। उनका कहना है कि यह प्रदर्शन समाज के अधिकारों, प्रतिनिधित्व और न्यायसंगत मांगों को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING