“थाना रंगनाथ नगर क्षेत्र में 12 घंटे में दूसरी चाकूबाजी! बरगवां में युवक पर जानलेवा हमला, इलाके में दहशत”

कटनी के रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। 12 घंटे के अंदर दूरी वारदात मंगल नगर में हुए जानलेवा हमले में एक युवक की मौत के बाद अब बरगवां स्थित आस्था प्लाजा के पास करीब 10 बजे के आस पास एक और युवक पर धारदार चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार बरगवां स्थित आस्था प्लाजा के पास काम से लौट रहे युवक अनुराग दुबे पर कुछ युवकों द्वारा पहले मारपीट की और फिर धारदार चाकू से हमला कर दिया। हमले में अनुराग की जांघ पर गंभीर चोट आई, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। घायल युवक ने आरोप लगाया है कि आयुष गर्ग और आंसू बड़कैया सहित कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट कर चाकू से हमला किया।

गौरतलब है कि इससे पहले दिन में ही मंगल नगर निवासी कन्हैया गोंड पर भी चाकू से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल कन्हैया की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी। लगातार दूसरी चाकूबाजी की वारदात ने रंगनाथ नगर क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। वहीं स्थानीय लोगों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर नाराजगी और भय का माहौल बना हुआ है। एक ही थाना क्षेत्र में 12 घंटे के भीतर चाकूबाजी की दो बड़ी घटनाओं ने शहरवासियों की चिंता बढ़ा दी है। अब सभी की निगाहें पुलिस कार्रवाई पर टिकी हैं कि दूसरी घटना के आरोपी कब तक गिरफ्त में आते हैं। ओर शहर में हो रही लगातार चाकू बाजी की घटनाओं पर पूर्ण विराम कब तक लग पाएगा हालांकि शहर में लगातार दो चाकू बाजी की घटनाओं ने यह साफ कर दिया कि आरोपियों के हौसले बुलंद हैं।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING