“पुलिस का अवैध शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, कच्ची शराब की भट्टियां ध्वस्त, महुआ लहान नष्ट” 

कटनी जिले में अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर कुठला थाना क्षेत्र के ग्राम करहिया कला और रैपुरा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कच्ची शराब की भट्टियों को नष्ट किया और भारी मात्रा में महुआ लहान तथा अवैध शराब जब्त की है।

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री में संलिप्त माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चिसिया तथा थाना प्रभारी कुठला अखिलेश दहिया के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पाण्डेय ने टीम के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया।

विश्वसनीय मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम करहिया कला में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान ग्राम करहिया कला और ग्राम रैपुरा में संचालित कच्ची शराब की भट्टियों को ध्वस्त किया गया। मौके पर भारी मात्रा में अवैध शराब बनाने के लिए तैयार किया गया करीब 18 डिब्बा महुआ लहान भी नष्ट किया गया।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान लगभग 15 लीटर कच्ची शराब भी बरामद कर जब्त की है। संबंधित आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING