महापौर और निगमायुक्त की पहल रंग लाई, राहगीरी डे बना शहर का लोकप्रिय अभियान स्वच्छता की शपथ, स्वास्थ्य का संदेश: राहगीरी डे में उमड़ी रिकॉर्ड भीड़

कटनी। नगर निगम कटनी द्वारा आयोजित राहगीरी डे का नौवां संस्करण रविवार को केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि स्वच्छता, स्वास्थ्य और सामाजिक सहभागिता का एक सशक्त जनआंदोलन बनकर उभरा। शंभू टॉकीज मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोककर नागरिकों के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए खुले मंच पर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की और स्वच्छ एवं स्वस्थ शहर के निर्माण का संदेश दिया।

नगर निगम महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार की विशेष पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को केवल शहर की स्वच्छता ही नहीं, बल्कि अपने स्वास्थ्य, फिटनेस और बेहतर जीवनशैली के प्रति भी जागरूक करना था। कार्यक्रम में योग, जुंबा, पारंपरिक खेल, चित्रकला, नुक्कड़ नाटक तथा स्वच्छता आधारित गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया।

राहगीरी डे की सबसे खास बात यह रही कि यह आयोजन अब अपने नौवें संस्करण तक पहुंच चुका है। नगर के इतिहास में पहली बार किसी स्थानीय निकाय द्वारा लगातार ऐसे नवाचारपूर्ण आयोजनों के माध्यम से नागरिकों को स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के लिए प्रेरित किया जा रहा है। आयोजन में उमड़ी भारी भीड़ और सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी ने यह साबित कर दिया कि नगर निगम की यह पहल अब एक लोकप्रिय जन-अभियान का रूप ले चुकी है।

कार्यक्रम के दौरान महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने उपस्थित नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए कहा कि स्वच्छ शहर का निर्माण जनभागीदारी से ही संभव है। वहीं निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि स्वस्थ नागरिक और स्वच्छ शहर मिलकर विकसित कटनी की मजबूत नींव तैयार करते हैं।

राहगीरी डे ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि जब प्रशासन और नागरिक एक साथ कदम बढ़ाते हैं, तब शहर विकास, स्वास्थ्य, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता के नए आयाम स्थापित करता है। आयोजन का समापन नागरिकों के उत्साह, सकारात्मक ऊर्जा और स्वच्छ एवं स्वस्थ कटनी के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING