“जबलपुर में रोजगार मेले का भव्य आयोजन, 211 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र | पीएम मोदी ने कहा- युवा बनाएंगे विकसित भारत” 

मध्यप्रदेश के जबलपुर से बड़ी खबर, जहां पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री रोजगार मेले में 211 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर के 51 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र वितरित किए जबलपुर कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर मंडल द्वारा 23 मई को उत्सव रेल सामुदायिक भवन, मदन महल जबलपुर में प्रधानमंत्री रोजगार मेले का भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में चयनित नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर में आयोजित 19वें रोजगार मेले में 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि यह दिन हजारों युवाओं के जीवन में नई शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने रेलवे, बैंकिंग, रक्षा, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में युवाओं की भूमिका को देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आने वाले वर्षों में यही युवा विकसित भारत के सपने को साकार करने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने युवाओं से ईमानदारी और समर्पण के साथ देश सेवा करने का आह्वान किया।

जबलपुर में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कुल 211 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें 180 अभ्यर्थी रेलवे विभाग से जबकि 31 अभ्यर्थी बैंकिंग, रक्षा और डाक विभाग सहित अन्य केंद्रीय विभागों से संबंधित रहे।

अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार मेला आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में एक मजबूत पहल है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नवनियुक्त अभ्यर्थियों और उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर सांसद आशीष दुबे, राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा बाल्मीक, विधायक अजय बिश्नोई, अशोक रोहाणी और अभिलाष पाण्डेय सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। साथ ही विभिन्न केंद्रीय विभागों के अधिकारी, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि और आमंत्रित अतिथि भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

रेलवे की ओर से पश्चिम मध्य रेलवे महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी एस.डी. पाटीदार, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक राजेश कुमार मंडल, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक अरविंद कुमार रजक, मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा, अपर मंडल रेल प्रबंधक आनंद कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मधुर वर्मा और वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी वरुण चतुर्वेदी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING