“भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग का भव्य शुभारंभ, राष्ट्रवाद और संगठन सशक्तिकरण पर जोर” 

कटनी। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत दो दिवसीय आवासीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का भव्य शुभारंभ शनिवार को होटल सत्कार में हुआ। वैचारिक ऊर्जा, संगठनात्मक अनुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प से ओतप्रोत इस प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत वर्ग गीत एवं वंदे मातरम् के साथ हुई। इसके पश्चात भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं नमन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा, मेला एवं तीर्थ क्षेत्र विकास प्राधिकरण अध्यक्ष विनोद गोंटिया, प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, जिला प्रभारी सुजीत जैन, विधायक संदीप जायसवाल, विधायक प्रणय पांडे, विधायक धीरेन्द्र सिंह, महापौर प्रीति सूरी सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मनीष देव मिश्रा ने किया, जबकि नियंत्रक की भूमिका जिला उपाध्यक्ष रवि खरे ने निभाई।

राष्ट्रवाद और अंत्योदय भाजपा की मूल भावना : विष्णुदत्त शर्मा

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रवाद और अंत्योदय के सिद्धांतों को केंद्र में रखकर सदैव राष्ट्रहित में कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का संकल्प निरंतर पूरा किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाजसेवा को राजनीति का आधार बनाकर जनसेवा के लिए समर्पित रहने का आह्वान किया।

प्रशिक्षण वर्ग संगठन की वैचारिक रीढ़ : दीपक टंडन
जिलाध्यक्ष दीपक टंडन ने प्रस्तावना प्रबोधन देते हुए कहा कि प्रशिक्षण वर्ग संगठन की वैचारिक रीढ़ को मजबूत करने का माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि इन वर्गों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को वैचारिक मूल्यों की गहराई समझने और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका को प्रभावी ढंग से निभाने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने अनुशासन एवं समर्पण के साथ प्रशिक्षण ग्रहण करने का आह्वान किया।

विचारधारा और संगठन विस्तार पर हुए विभिन्न सत्र
वरिष्ठ नेता डॉ. विनोद गोंटिया ने कहा कि राष्ट्रवादी विचारधारा ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति को परास्त किया है। वहीं प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन ने “विचार प्रवाह” विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि सशक्त विचारधारा ही समाज को एकता के सूत्र में बांध सकती है।

 

प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर ने भाजपा की मूल विचारधारा—एकात्म मानव दर्शन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और पंच निष्ठाओं—पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों और शोषणमुक्त समाज की स्थापना के लिए प्रतिबद्ध संगठन है।
जबलपुर मध्य क्षेत्र के विधायक अभिलाष पांडे ने कार्यकर्ताओं को बेहतर श्रोता बनने और संगठन में संपर्क, संवाद एवं समन्वय के महत्व पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि संगठन में कार्यकर्ता ही सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होता है।

अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष पंकज टेकाम ने पार्टी के इतिहास और राष्ट्रवादी विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जनसंघ से लेकर भाजपा तक संगठन ने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया।

प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्रीकांत साहू ने मीडिया की भूमिका और सकारात्मक खबरों के प्रभावी प्रस्तुतीकरण पर जोर दिया, जबकि संभागीय सोशल मीडिया प्रभारी अमन शर्मा ने सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग की आवश्यकता बताई।

अंतिम सत्र में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नंदिता पाठक ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उनकी शंकाओं का समाधान किया और संगठन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सुझाव प्राप्त किए।

पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत का संदेश बना आकर्षण

प्रशिक्षण वर्ग में पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत का संदेश भी आकर्षण का केंद्र रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचाने के आह्वान से प्रेरित होकर सांसद विष्णुदत्त शर्मा, जिला प्रभारी सुजीत जैन एवं विधायक प्रणय पांडे मोटरसाइकिल से प्रशिक्षण स्थल पहुंचे। वहीं महापौर प्रीति सूरी ईवी ऑटो से कार्यक्रम में शामिल हुईं। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी इलेक्ट्रिक ऑटो एवं दोपहिया वाहनों से पहुंचे, जिसने कार्यक्रम को पर्यावरण जागरूकता का प्रभावी संदेश देने वाला आयोजन बना दिया।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

₹75 लाख के ऑफर ने पलटी बाजी! कोर्ट ने आरोपी की डिफॉल्ट बेल की निरस्त … कटनी के चर्चित हत्याकांड में बड़ा फैसला, कोर्ट ने आरोपी की डिफॉल्ट बेल की निरस्त, गवाहों को प्रभावित करने और ₹75 लाख के प्रस्ताव को माना गंभीर आधार” 

“भारतीय रेलवे ने मध्य प्रदेश में इटारसी-मदन महल के बीच दैनिक पैसेंजर सेवा शुरू करने की स्वीकृति दी..इटारसी-जबलपुर क्षेत्र के यात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए दैनिक सेवा”

₹75 लाख के ऑफर ने पलटी बाजी! कोर्ट ने आरोपी की डिफॉल्ट बेल की निरस्त … कटनी के चर्चित हत्याकांड में बड़ा फैसला, कोर्ट ने आरोपी की डिफॉल्ट बेल की निरस्त, गवाहों को प्रभावित करने और ₹75 लाख के प्रस्ताव को माना गंभीर आधार” 

“भारतीय रेलवे ने मध्य प्रदेश में इटारसी-मदन महल के बीच दैनिक पैसेंजर सेवा शुरू करने की स्वीकृति दी..इटारसी-जबलपुर क्षेत्र के यात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए दैनिक सेवा”

SANSKRITIIAS , IAS COACHING