“नदी सफाई अभियान तेज, ट्रैश क्लीनर मशीन से हट रहा कचरा — निगमायुक्त ने किया निरीक्षण” 

कटनी — मध्यप्रदेश शासन के “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत नगर पालिक निगम कटनी द्वारा नदी संरक्षण और स्वच्छता को लेकर चलाया जा रहा विशेष अभियान अब और गति पकड़ता नजर आ रहा है।

इसी क्रम में निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने विगत संध्या कटाए घाट पहुंचकर सफाई कार्यों का मैदानी निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान की रफ्तार बढ़ाई जाए और सफाई व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने अत्याधुनिक “ट्रैश क्लीनर मशीन” के जरिए हो रही सफाई का जायजा लिया। प्रयागराज से मंगवाई गई यह मशीन नदी की सतह पर फैली जलकुंभी, प्लास्टिक कचरे और अन्य अपशिष्ट को हटा रही है।

निगमायुक्त ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निकाले गए कचरे को नदी किनारे लंबे समय तक जमा न रखा जाए, बल्कि उसका तत्काल परिवहन कर वैज्ञानिक तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए नगर निगम द्वारा शुरू किया गया यह विशेष अभियान कटाएघाट से गाटरघाट तक चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा।

इस अभियान के तहत नदी में जमा गाद, जलकुंभी और ठोस अपशिष्ट हटाकर जलधारण क्षमता बढ़ाने और पर्यावरण संतुलन को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, असित खरे, अंशुमान सिंह, सहायक यंत्री सुनील सिंह, अनिल जायसवाल, उपयंत्री मृदुल श्रीवास्तव और संजय मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING