तेज रफ्तार का कहर: कार पेड़ से टकराई, 5 युवक गंभीर” बड़वारा के मझगमा टोल नाके के पास की घटना, एक युवक की मौत

कटनी। बड़वारा थाना क्षेत्र मझगमा टोल नाके के आगे  एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें सवार छह युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी युवक दोस्त बताए जा रहे हैं और बांधवगढ़ जा रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार में सवार सभी युवक अंदर फंस गए।

घायलों की पहचान अभिषेक सुहाने, संभव सोनी, चेतन शर्मा, रत्नेश धुरिया, आदित्य लहरिया,  और वेद सोनी के रूप में हुई है। सभी की उम्र करीब 20 साल के आस पास बताई जा रही है और ये कटनी के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी हैं।

बताया जा रहा है कि ये सभी युवक कार से बांधवगढ़ की ओर जा रहे थे, तभी मझगवां पार करने के कुछ देर बाद चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा।

घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और बड़वारा पुलिस की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला गया और प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा गया।

डॉक्टरों के अनुसार सभी युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। वही एक युवक आंशिक सोहाने की मौत होना बताई जा रही है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार के खतरों की ओर इशारा करता है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

SANSKRITIIAS , IAS COACHING