“ट्रेनों में मजिस्ट्रेट चेकिंग का बड़ा अभियान: 156 बिना टिकट, 400 अनियमित यात्री पकड़े गए _जबलपुर–सतना रूट पर चला विशेष अभियान,

जबलपुर। 29/ अप्रैल जहां गर्मी के सीजन में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन अब सख्त मोड में नजर आ रहा है। जबलपुर रेल मंडल द्वारा विशेष मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान चलाकर बिना टिकट और अनियमित यात्रियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है।

ग्रीष्मकालीन अवधि में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और आरक्षित यात्रियों को हो रही परेशानियों को देखते हुए जबलपुर रेल मंडल ने 27 अप्रैल 2026 को जबलपुर–सतना रेलखंड में विशेष जांच अभियान चलाया यह अभियान ट्रेन नंबर 12141 और 11060 में संचालित किया गया, जहां सघन चेकिंग कर नियमों का उल्लंघन करने वालों को चिन्हित किया गया।

यह पूरी कार्रवाई रेलवे मजिस्ट्रेट वेद प्रकाश सगर के नेतृत्व में संपन्न हुई। उनके मार्गदर्शन में चल टिकट निरीक्षक, टिकट चेकिंग स्टाफ, आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने ट्रेनों के कोच-कोच में जाकर जांच की अभियान के दौरान खास तौर पर आरक्षित कोचों पर फोकस किया गया, जहां अक्सर बिना टिकट या अनियमित यात्री प्रवेश कर जाते हैं। इस वजह से पहले से आरक्षण कराए यात्रियों को काफी असुविधा होती है। जांच के दौरान 156 बिना टिकट यात्रियों और करीब 400 अनियमित यात्रियों को पकड़ा गया इन सभी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए रेलवे ने कुल 3 लाख 61 हजार 785 रुपये का राजस्व वसूला।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे आरक्षित कोचों में अनधिकृत प्रवेश न करें और टिकट लेकर ही यात्रा करें, ताकि सभी को सुरक्षित और आरामदायक सफर मिल सके।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING