“महिला से एंबुलेंस साफ कराने का मामला: दो कर्मचारी बर्खास्त, कलेक्टर के सख्त निर्देश पर कार्रवाई”

कटनी से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जिला अस्पताल में महिला से एंबुलेंस की सफाई कराने का वायरल वीडियो अब प्रशासन के लिए बड़ी कार्रवाई का कारण बन गया है। इस पूरे मामले को कलेक्टर ने गंभीरता से लेते हुए सख्त कदम उठाए हैं।

कटनी जिला चिकित्सालय में महिला से एंबुलेंस साफ करवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद कलेक्टर आशीष तिवारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. राज सिंह ठाकुर को जांच के निर्देश दिए।

निर्देशों के पालन में सीएमएचओ ने पूरे घटनाक्रम की विस्तार से जांच कराई और संबंधित कंपनी से जानकारी ली जांच में वायरल वीडियो सही पाए जाने के बाद संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई।

बताया जा रहा है कि जेएईएस प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा संचालित एंबुलेंस के पायलट देवा साहू और ईएमटी मोहित खटीक को तत्काल प्रभाव से सेवा से हटा दिया गया है।

इस कार्रवाई के बाद प्रशासन ने साफ कर दिया है कि मरीजों और उनके परिजनों के साथ किसी भी तरह की लापरवाही या दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
फिलहाल इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। देखना होगा कि आगे ऐसे मामलों को रोकने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING