वेयरहाउस पर भ्रष्टाचार के आरोप, किसानों ने कलेक्टर से की सख्त कार्रवाई की मांग

कटनी जिले में गेहूं खरीदी को लेकर एक बार फिर बड़ा विवाद सामने आया है। काटी स्थित मारुति वेयरहाउस पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए किसानों ने कार्रवाई की मांग उठाई है। दरअसल, काटी समिति उपार्जन केंद्र को लेकर किसानों ने कलेक्टर को शिकायत पत्र सौंपा है। इसमें मांग की गई है कि मारुति वेयरहाउस को दोबारा खरीदी केंद्र न बनाया जाए।

शिकायत में बताया गया है कि पिछले वर्ष इसी वेयरहाउस में खरीदी के दौरान कई गड़बड़ियां सामने आई थीं। किसानों का आरोप है कि तौल के समय उनसे ₹100 प्रति क्विंटल तक की अवैध वसूली की गई और उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

इतना ही नहीं, आरोप है कि उपार्जन शुरू होने से पहले ही करीब 5000 क्विंटल धान का अवैध भंडारण किया गया था, जिसे खाद्य विभाग ने जब्त भी किया था। अब इस गोदाम में गेहूं के अवैध स्टॉक होने की भी आशंका जताई जा रही है। किसानों ने मांग की है कि ऐसे वेयरहाउस को ब्लैकलिस्ट कर संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और इसे दोबारा उपार्जन केंद्र न बनाया जाए।

किसानों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि मारुति वेयरहाउस को फिर से खरीदी केंद्र बनाया गया, तो वे आंदोलन और धरने पर उतरने को मजबूर होंगे। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कदम उठाता है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING