“मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट पर यातायात पुलिस का डंडा”.. 3 दिनों में हुई सख्त कार्यवाही

नरसिंहपुर=​नरसिंहपुर शहर की सड़कों पर कानफोड़ू आवाज और पटाखों जैसे शोर मचाने वाले मॉडिफाइड साइलेंसरों के खिलाफ नरसिंहपुर यातायात पुलिस ने मोर्चा खोल दिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा के सख्त निर्देशन में चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत पिछले तीन दिनों में तीन बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही की गई है।

यातायात थाना प्रभारी ममता तिवारी के मार्गदर्शन में एएसआई सुरेश पटेल और उनकी टीम द्वारा शहर के विभिन्न चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान निर्धारित मानकों का उल्लंघन कर तेज आवाज वाले साइलेंसर लगाकर घूम रहे बुलेट चालकों को रोका गया। पुलिस ने इन तीन वाहनों से कुल 3000 रुपये का शमन शुल्क (जुर्माना) वसूला और चालकों को भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा ने स्पष्ट किया है कि मॉडिफाइड साइलेंसर न केवल ध्वनि प्रदूषण फैलाते हैं, बल्कि इससे राहगीरों और विशेषकर बुजुर्गों व मरीजों को काफी परेशानी होती है।
यातायात पुलिस ने वाहन नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में कंपनी द्वारा निर्धारित साइलेंसर का ही उपयोग करें। साइलेंसर मॉडिफाई कराना कानूनन अपराध है और पकड़े जाने पर वाहन जब्त करने तक की कार्यवाही की जा सकती है।

नरसिंहपुर से शरद नेमा की रिपोर्ट।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“स्वतंत्रता दिवस पर महापौर श्रीमती सूरी निगम कार्यालय में और निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नवीन जल शोधन संयंत्र अमकुही में करेंगे ध्वजारोहण, एमआईसी सदस्य एवं पार्षदगण विद्यालयों, सार्वजनिक भवनों एवं प्रमुख स्थलों पर फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज”