
कटनी।शहर के दमोह रोड स्थित मझगवा रेलवे ओवरब्रिज आर टीओ ऑफिस के पहले मेन रोड पर सूखा खड़ा पेड़ दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है और जिम्मेदार अंजान बने हुए हैं हालात ऐसे हैं कि यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है…इस मार्ग से सैकड़ो वाहन आरटीओ संबंधित कार्य के लिए आर.टी.ओ ऑफिस रोजाना पहुंचते यहां तक की स्वयं आरटीओ अधिकारी और आरटीओ का पूरा स्टाफ ऑफिस जाता है लेकिन लगता है इस सूखे हुए झुके पेड़ पर किसी की नजर नहीं गई। रोड के किनारे खड़ा सूखा हुआ पेड़ तेज हवा में कभी भी किसी पर गिर सकता है, जिससे बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता इस सामने आई तस्वीर में देखा जा सकता है कि पेड़ दर्घटना को किस तरह आमंत्रण दे रहा है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक —
सबसे चिंता की बात यह है कि यहां कोई स्पष्ट चेतावनी संकेत, स्पीड कंट्रोल सिस्टम या ट्रैफिक मैनेजमेंट की व्यवस्था भी नहीं है। और सूखा हुआ पेड़ काफी रोड तक झुक गया है। जिससे कभी भी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है
स्थानीयलोगों की प्रशासन से मांग
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा के उपाय किए जाएं, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।






