“आधे मध्यप्रदेश में फिर लौटी ठंड: बारिश-ओलावृष्टि से किसानों की बढ़ी चिंता लोगो ने निकले फिर गर्म कपड़े”

न्यूज़वॉइस ऑफ इंडिया 

सागर। मध्यप्रदेश में बुधवार को अचानक बदले मौसम ने एक बार फिर ठंड का अहसास करा दिया। करीब आधे प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, वहीं कुछ स्थानों पर छोटे ओले गिरने की खबर सामने आई है। इस बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
राजधानी भोपाल, ग्वालियर, शिवपुरी, विदिशा, उज्जैन, देवास, सागर, दमोह, कटनी, सतना और उमरिया सहित कई जिलों में शीत लहर जैसे हालात बन गए हैं। तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में झमाझम बारिश की सूचना है।

बहरहाल कुछ दिनों पहले जहां प्रदेश में गर्मी का एहसास होने लगा था, वहीं अचानक बदले मौसम ने तापमान में गिरावट ला दी है। दिन और रात के तापमान में आई कमी से लोगों को फिर से ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों तक प्रदेश में मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में अचानक आई ठंडक और संभावित ओलावृष्टि से गेहूं, चना और अन्य रबी फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
अचानक बदले मौसम ने जहां आमजन की दिनचर्या प्रभावित की है, वहीं किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। फिलहाल सभी की निगाहें मौसम विभाग के अगले अपडेट पर टिकी हैं।

विशेष संवाददाता अनूप पाठक सागर 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING