
जबलपुर। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल ने दो महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों को दो स्टेशनों पर 2 मिनट का अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया है।
कहाँ-कहाँ मिलेगा अतिरिक्त ठहराव?
भोपाल–इटारसी–भोपाल एक्सप्रेस
दिनांक 14 फरवरी 2026 से पथरिया स्टेशन पर दोनों दिशाओं में 2 मिनट का अतिरिक्त ठहराव।
गाड़ी संख्या 11271 इटारसी–भोपाल एक्सप्रेस का पथरिया आगमन समय: 01:03 बजे
गाड़ी संख्या 11272 भोपाल–इटारसी एक्सप्रेस का पथरिया आगमन समय: 00:03 बजे
भोपाल–बिलासपुर–भोपाल एक्सप्रेस
दिनांक 13 फरवरी 2026 से करहिया भदौली स्टेशन पर दोनों दिशाओं में 2 मिनट का अतिरिक्त ठहराव।
गाड़ी संख्या 18235 भोपाल–बिलासपुर एक्सप्रेस का करहिया भदौली आगमन समय: 16:38 बजे
गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर–भोपाल एक्सप्रेस का करहिया भदौली आगमन समय: 08:03 बजे
यह अतिरिक्त ठहराव अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।
क्या बोले रेलवे अधिकारी
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मधुर वर्मा ने बताया कि इन अतिरिक्त ठहरावों से संबंधित क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और स्थानीय स्तर पर रेल सेवाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचेगा।
रेल यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेनों की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद 139 एवं आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त करें।






