बड़गांव शासकीय स्कूल में लापरवाही का बड़ा मामला, करंट की चपेट में आया छात्र – जिला अस्पताल में भर्ती” 

कटनी जिले के बड़गांव स्थित शासकीय स्कूल से एक बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां स्कूल प्रबंधन की लापरवाही के चलते पढ़ाई करने गया एक छात्र करंट की चपेट में आ गया।
मिली जानकारी के मुताबिक छात्र रोज़ की तरह सुबह स्कूल पहुंचा था। इसी दौरान वह निस्तार के लिए स्कूल परिसर में बने बाथरूम गया हुआ था। तभी अचानक वहां मौजूद विद्युत करंट की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

108 पायलट 

घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में छात्र को पहले बड़गांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए उसे कटनी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
फिलहाल छात्र का जिला अस्पताल कटनी में उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार छात्र की हालत अब स्थिर बताई जा रही है, लेकिन वह चिकित्सकीय निगरानी में है।

छात्र के परिजन

वहीं इस पूरे मामले को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं कि स्कूल परिसर में बच्चों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक इंतज़ाम क्यों नहीं किए गए थे। पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और स्कूल प्रबंधन की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING