“ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान के तहत रैली, शपथ और मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान” 

कटनी। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में जिला समन्वयक तेजसिंह केशवाल के निर्देशानुसार एवं बाल मुकुंद मिश्रा के मार्गदर्शन में 24 जनवरी 2026 को सेक्टर क्रमांक 3 के कन्हवारा में ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान के तहत ग्रामोत्सव का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम नवांकुर संस्था बारडोली वेलफेयर सोसायटी एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति, जुहली के सहयोग से शासकीय हाई स्कूल प्रांगण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीपक सोनी (टंडन), जिलाध्यक्ष भाजपा एवं अंकिता तिवारी रहे।

ग्रामोत्सव के दौरान अभियान से संबंधित निर्धारित विषयों की जानकारी ग्रामवासियों को प्रदान की गई। इसके पश्चात जल संचय अभियान, नशा मुक्ति जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता निभाई। रैली के उपरांत समस्त ग्रामवासियों को सामाजिक जागरूकता एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम के दौरान उत्कर्ष कार्ड पूर्ण करने वाले सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही मेधावी एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया, जिससे बच्चों में उत्साह और प्रेरणा का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उम्मेद सिंह (प्राचार्य), सविता दुबे, आदर्श पांडे (अध्यक्ष, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति जुहली), माया गुप्ता, रूपा बर्मन, शिवकुमार चौधरी (कार्यक्रम अधिकारी), बारडोली वेलफेयर सोसायटी के सेक्टर प्रभारी गणपत कोल, ललिता पांडे, आशा पाठक सहित शिक्षण संस्थान के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों एवं सहयोगियों के सामूहिक प्रयास से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और ग्राम विकास, सामाजिक चेतना व जनभागीदारी का सशक्त संदेश दिया गया।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING