“नगर निगम परिसर में गरिमामय गणतंत्र दिवस समारोह सम्पन्न”… “महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने फहराया तिरंगा, संविधान के मूल्यों पर चलने का किया आह्वान” 

कटनी।गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नगर निगम कार्यालय परिसर में देशभक्ति और गरिमा से परिपूर्ण ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। राष्ट्रगान की मधुर धुनों के बीच तिरंगे को सलामी दी गई, जिससे सम्पूर्ण परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो उठा।

इस अवसर पर के.सी.एस. स्कूल की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण राष्ट्रगान ने सभी उपस्थितजनों को भावविभोर कर दिया और समारोह को विशेष गरिमा प्रदान की संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश ध्वजारोहण के पश्चात महापौर श्रीमती सूरी ने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संविधान समानता, स्वतंत्रता और न्याय का सशक्त आधार है, और इन मूल्यों के अनुरूप कार्य करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है।

उन्होंने नगर निगम के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, सुगम आवागमन तथा नागरिक सुविधाओं के विस्तार हेतु निरंतर प्रयास किए जाने की प्रतिबद्धता दोहराई। जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य सुभाष साहू, डॉ. रमेश सोनी, जयनारायण निषाद, सुरेंद्र गुप्ता, पार्षद वंदना राजकिशोर यादव, सीमा श्रीवास्तव, शकुंतला सोनी, रेखा संजय तिवारी, उपायुक्त शैलेश गुप्ता, पूर्व पार्षद डब्बू रजक, रचना गुप्ता, राजकिशोर यादव, प्रभारी कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, अंशुमान सिंह, राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक, सहायक यंत्री आदेश जैन, सुनील सिंह, अनिल जायसवाल, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित समारोह के दौरान नगर निगम की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं को उत्कृष्ट रूप से क्रियान्वित करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। महापौर ने सभी सम्मानित कर्मचारियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
स्वच्छता दूतों का हुआ विशेष सम्मान महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने नगर की स्वच्छता व्यवस्था में अहम भूमिका निभाने वाले स्वच्छता दूतों को पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि “स्वच्छता दूत नगर की स्वच्छता की रीढ़ हैं, जिनके परिश्रम और समर्पण से शहर स्वच्छ एवं सुंदर बनता है।” उन्होंने सभी स्वच्छता कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें निरंतर इसी लगन से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

स्वच्छता अभियान के साथ समारोह का समापन
कार्यक्रम के अंत में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने सहभागिता कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर महापौर ने स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि “स्वच्छ शहर ही स्वस्थ और समृद्ध शहर की पहचान होता है।”

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING