“सिलोंड़ी चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक पर खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज” 

कटनी जिले की तहसील ढीमरखेड़ा अंतर्गत चौकी सिलोंड़ी पुलिस ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक न्यू महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। यह कार्रवाई पुलिस के नियमित बाजार भ्रमण के दौरान की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक नरेंद्र चौधरी निवासी पाली अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहा था। पुलिस द्वारा रोककर पूछताछ करने पर चालक रेत से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर चौकी परिसर में खड़ा कराया प्रकरण में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन को लेकर खनिज अधिनियम एवं संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। वाहन चालक के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई प्रचलन में है।

इस संबंध में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अनिल पांडे ने बताया कि रेत माफियाओं एवं अवैध उत्खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी पुलिस की कार्यवाही साफ दर्शाती है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी ए. के. पांडे, प्रधान आरक्षक अतुल शर्मा, आरक्षक रामसेवक विश्वकर्मा एवं आरक्षक धर्मवीर सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING