
न्यूज़ वॉइस ऑफ इंडिया
कटनी।झिंझरी चौकी क्षेत्र अंतर्गत साइना मोड़ के पास सोमवार को तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक युवक की जान ले ली, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक बस को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ गया और बाइक फिसल गई। हादसा इतना भयावह था कि एक युवक सीधे बस के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मौके पर मौजूद लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक सुबेदार राहुल पांडे मौके पर पहुंचे और घायल युवक को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल मृतक और घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।






