
कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के विक्रय एवं भंडारण के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है इसी अभियान के तहत कटनी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में, थाना कुठला प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा के निर्देशन में चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कराहिया कला तालाब के पास एक व्यक्ति चार डिब्बों में अवैध शराब लेकर बिक्री की फिराक में खड़ा है।
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी बिलहरी पुलिस स्टाफ के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अनिकेत लुनिया, पिता बलदेव लुनिया, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम भिटौनी, चौकी झिंझरी, थाना माधव नगर, जिला कटनी बताया।
तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 60 लीटर अवैध शराब बरामद की गई, जिसे वह अवैध रूप से विक्रय करने के लिए लेकर आया था। आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए शराब रखने की बात कबूल की। पुलिस द्वारा अवैध शराब जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया है तथा उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
इस संपूर्ण कार्रवाई में चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय,प्रआर धर्मेंद्र यादव, भरत विश्वकर्मा, आर. लव उपाध्याय, दिल्केश्वर सिंह, संदीप भलावी, विकास सैनिक धनेंद्र त्रिपाठी का विशेष योगदान रहा।






