
कटनी के बड़वारा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। विलायत कला–स्लीमनाबाद मार्ग पर रेत से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में पास में खड़ी तीन मोटरसाइकिलें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, लेकिन किसी व्यक्ति के मौजूद न होने के कारण जनहानि नहीं हुई।
कैसे हुआ हादसा?
घटना सुबह लगभग 10 बजे पंसोखर गांव के पास हुई।ट्रक (MP20 ZZ 5363) चंदिया से सिहोरा की ओर रेत लेकर जा रहा था। सामने से आ रही गाड़ी को साइड देने के प्रयास में चालक नियंत्रण खो बैठा भारी रेत का वजन होने के कारण ट्रक अचानक बेकाबू होकर पलट गया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के.के. पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
सबसे पहले सड़क पर अवरुद्ध यातायात को सुचारू किया गया इसके बाद पलटे ट्रक के आसपास राहत कार्य शुरू किया गया प्राथमिक जांच में किसी के घायल न होने की पुष्टि हुई।
तीन बाइकें पूरी तरह क्षतिग्रस्त
ट्रक के पलटने से सड़क किनारे खड़ी तीन मोटरसाइकिलें दबकर नष्ट हो गईं।
थाना प्रभारी ने कहा—
“वाहन मालिकों की शिकायत मिलने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”






