कटनी पुलिस की सख्त कार्रवाई: लगातार अपराध करने वाले 4 आरोपी धारा 141 BNSS में न्यायालय पेश

कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन पर जिले में लगातार अपराध करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए थे। इन्हीं निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना ढीमरखेड़ा पुलिस ने प्रभावी अभियान संचालित किया।

थाना प्रभारी अभिषेक चौबे द्वारा थाना क्षेत्र के ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित किया गया जो लगातार आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे। प्रारंभिक चरण में इन आरोपियों को बाउंड ओवर कराया गया था, किंतु शर्तों का उल्लंघन करते हुए इनके द्वारा पुनः अपराध किया गया।

उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 141 बीएनएसएस के तहत इस्तगासा तैयार कर एसडीएम ढीमरखेड़ा के न्यायालय में प्रस्तुत किया है।

आरोपियों के नाम

राकेश पिता रामदीन पटैल, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम मडैयन

नरेन्द्र उर्फ नंदकिशोर बर्मन पिता रामस्वरूप, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम पिण्डर्ड

गुड्डा पिता दईया बर्मन, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम दिरीं

संतोष पिता संमनू लाल वंशकार, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम ठिर्री

चारों आरोपियों को पहले बाउंड ओवर किया गया था, लेकिन पुनः अपराध करने पर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई तेज करते हुए न्यायालय में पेश किया गया है।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING