“कटनी में युवा कांग्रेस का जनघोष: राहुल गांधी की सोच पर चलकर होगा जनहित का संघर्ष”

कटनी। भारतीय युवा कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता आयोजित की, जिसमें संगठन की नई दिशा और जनहित के मुद्दों पर जोर दिया गया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष और नवनियुक्त प्रदेश सचिव दिव्यांशु मिश्रा ‘अंशु’ ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

दिव्यांशु मिश्रा ‘अंशु’, प्रदेश सचिव, युवा कांग्रेस ने कहा “मेरे कार्यकाल में हमने कोरोना काल में जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी — चाहे वह प्लाज़्मा मशीन, सीटी स्कैन मशीन की स्थापना हो या जनहित याचिकाओं के माध्यम से जिला अस्पताल की सुविधाओं का विस्तार अब जब संगठन ने मुझ पर प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी सौंपी है, तो मैं उसे पूरी निष्ठा और जवाबदेही के साथ निभाऊँगा।”

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की सोच के अनुरूप आज संगठन में लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनाव हो रहे हैं, जिससे नया और मजबूत नेतृत्व सामने आ रहा है।
अंशु मिश्रा ने कहा कि कटनी का नेतृत्व कांग्रेस की जनहितैषी सोच को घर-घर पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयास करेगा।

उन्होंने भाजपा जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि युवा कांग्रेस “वोट चोरी” जैसे मुद्दों को हर नागरिक तक पहुँचाएगी।
साथ ही उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिले के सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का आभार व्यक्त किया।

नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल ने अपने संबोधन में पूर्व अध्यक्ष अंशु मिश्रा का विशेष आभार व्यक्त किया और कहा कि —“मैंने छात्र राजनीति से लेकर आज तक अंशु मिश्रा के साथ मिलकर कई ज्वलंत मुद्दों पर संघर्ष किया है।आज जिले के एक छोटे से गाँव से जिला अध्यक्ष बनना मेरे लिए गौरव की बात है।”

इसराइल ने कहा कि कटनी का शिक्षित युवा आज भी रोज़गार की कमी से पलायन करने को मजबूर है।
उन्होंने कहा कि जिले में डॉक्टरों की भारी कमी, लॉ कॉलेज और मेडिकल कॉलेज की जरूरत, और औद्योगिक विकास के अभाव जैसे मुद्दों को लेकर युवा कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प भी उन्होंने दोहराया।

कार्यक्रम में उपस्थित:

कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता सौम्या रंधेलिया, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष शुभम मिश्रा, प्रदेश सचिव अजय खटिक, शशांक गुप्ता, सचिन गर्ग मुड़वारा विधानसभा अध्यक्ष, दीपक यादव बहोरीबंध अध्यक्ष,
शैलेश जयसवाल बड़वारा अध्यक्ष, शुभम साहू विजयराघवगढ़ अध्यक्ष, अनुराग दहिया, अंशुल राजपूत सहित बड़ी संख्या में युवा पदाधिकारी मौजूद रहे

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING