बरही में दिनदहाड़े 20 लाख की चोरी! महिला मंडल अध्यक्ष के सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना – चोरों के हौसले बुलंद

कटनी जिले के बरही नगर में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है। नगर के बीचोंबीच स्थित त्रिपाठी हाउस में दिनदहाड़े करीब 20 लाख रुपये की सनसनीखेज चोरी हो गई।

जानकारी के अनुसार, रामचरन त्रिपाठी की पत्नी सुनिता त्रिपाठी, जो डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामाजिक संगठन की मंडल अध्यक्ष हैं, बुधवार सुबह परिवार के साथ खरीददारी करने गई थीं। इसी बीच चोरों ने मौका पाकर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और घर का सारा सामान उलट-पुलट कर अलमारी के लॉकर सहित सोने-चांदी के जेवरात उड़ा ले गए।

घर लौटने पर दृश्य ऐसा था जैसे किसी तूफान ने सब कुछ तबाह कर दिया हो — कमरे अस्त-व्यस्त, ताले टूटे और जेवरों के बक्से खाली! चोर यहां तक कि संतान सप्तमी के चूड़े भी ले गए। कुल नुकसान करीब 20 लाख रुपये का बताया जा रहा है।

पुलिस का रटा-रटाया जवाब — “जांच जारी है” — जबकि चोरों के हौसले आसमान पर!
यह कोई पहली वारदात नहीं है, इससे पहले गुरुधाम कॉलोनी और मैहर रोड पर भी इसी तरह की चोरियां हो चुकी हैं।
स्थानीय लोग अब खुलेआम सवाल उठा रहे हैं — आखिर बरही पुलिस की गश्त सिर्फ कागजों में ही क्यों?

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING