बिलहरी पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को दबोचा

कटनी।महिला संबंधी अपराधों में शीघ्र कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसया और थाना प्रभारी कुठला राजेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में बिलहरी चौकी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय को सूचना प्राप्त हुई कि चौकी बिलहरी थाना कुठला के अपराध क्रमांक 672/25 धारा 137(2), 64(1) BNS एवं 3/4 पाक्सो एक्ट का आरोपी पड़ुवा मोड़ पर बस का इंतजार कर रहा है और फरार होने की कोशिश में है।

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

टीम का सराहनीय योगदान

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी कुठला श्री राजेंद्र मिश्रा, चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक दामोदर राव, प्रधान आरक्षक 182 संतोष चक्रवर्ती, आरक्षक 568 लव कुमार उपाध्याय और आरक्षक 708 संदीप भलावी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING