
न्यूज़ वॉइस ऑफ़ इंडिया
कटनी। बड़वारा थाना क्षेत्र के सकरीगढ़ गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक ऐसी वारदात को अंजाम दिया, जिसने पूरे गांव में सनसनी फैला दी। चोरों ने रिटायर्ड शिक्षक लक्ष्मी प्रसाद तिवारी के घर को निशाना बनाया, जब पूरा परिवार गहरी नींद में सोया हुआ था।उनके रूम की कुंडी लगाकर कुंडी में शर्ट बांधकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार, चोरों ने घर की अलमारी, से लाखो के सोने-चांदी के जेवर और करीब 80 हज़ार रुपये नकद लेकर चोर फरार हो गए।
सबसे हैरानी की बात यह रही कि चोरों ने घर में रखी भारी भरकम अलमारी को उठाकर सामने बाड़े तक ले गए, जहां उन्होंने उसे तोड़कर कीमती सामान निकाल लिया। वारदात को अंजाम देने से पहले, चोरों ने पड़ोस के सभी दरवाजे बाहर से बंद कर दिए ताकि किसी को भनक तक न लगे।
चोर घंटों तक घर में तांडव मचाते रहे, लेकिन किसी की नजर उन पर नहीं पड़ी।
पुलिस को जैसे ही सूचना मिली, मौके पर फिंगरप्रिंट्स एक्सपर्ट के साथ पहुंचकर छानबीन शुरू की गई। हालांकि, अब तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
इस घटना ने एक बार फिर जिले में बढ़ते अपराध और पुलिस गश्त की पोल खोल दी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि चोरों का आतंक दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है, और पुलिस अब तक इन घटनाओं को रोकने में असफल साबित हो रही है।
सवाल बड़ा है। क्या अब लोग अपने ही घर में सुरक्षित नहीं हैं? और कब तक चोर यूं ही पुलिस की आंखों में धूल झोंकते रहेंगे?








